नैनीताल: पर्यटक ने शराब पीकर दौड़ाई कार, पुलिस ने की सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के समीप बारापत्थर क्षेत्र में हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को शराब पीकर तेज रफ्तार में कार चलाना भारी पड़ गया। पुलिस ने कार को सीज कर लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर शाम एसआई हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ बारा …

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के समीप बारापत्थर क्षेत्र में हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को शराब पीकर तेज रफ्तार में कार चलाना भारी पड़ गया। पुलिस ने कार को सीज कर लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर शाम एसआई हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ बारा पत्थर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रहे थे। तभी एक कार तेज गति में नरायण नगर से नैनीताल की तरफ आई। इस दौरान पुलिस ने कार को रोक वाहन चालक से पूछताछ की तो वह शराब के नशे में पाया गया। जिस पर पुलिस वाहन चालक कोतवाली ले आई।

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर गीता नगरी अंबाला हरियाणा निवासी अनिल शर्मा की कार को सीज कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने करने के लिए आरटीओ हल्द्वानी को रिपोर्ट भेज दी है।

संबंधित समाचार