स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने शहर में घूम-घूम कर लगाए टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 15 सितंबर तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने जगह-जगह घूम कर लोगों को कोरोना टीका लगाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार जिलों में कोरोना शिविरों के साथ ही मोबाइल टीमों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 15 सितंबर तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने जगह-जगह घूम कर लोगों को कोरोना टीका लगाना शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार जिलों में कोरोना शिविरों के साथ ही मोबाइल टीमों से भी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मोबाइल टीम ने कुल्यालपुरा चौराहे, रानीबाग, गौला नदी के पास एसटीपी प्लांट के समीप लोगों को वैक्सीनेशन किया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि टीमों ने अब घर-घर जाकर भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।  उन्होंने बताया कि जनता से अपील की है कि जो 18+ की आयु पूरी कर चुके हैं। वे नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड-19 टीका लगा सकते हैं।

टीकाकरण केंद्र पर जाकर बिना स्लॉट बुकिंग, आधार कार्ड व मोबाइल के जरिए वैक्सीनेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीका कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह से कारगर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सभी व्यक्तियों गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति समेत के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

84 दिनों में कोविशील्ड और 28 में कोवैक्सीन की लगेगी दूसरी डोज

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कोवीशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के बाद तथा कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन के बाद किसी भी टीकाकरण केंद्र में लगवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपर प्रतिरक्षण अधिकारी अमित चौहान (मोबाइल नंबर 8630317967) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 

संबंधित समाचार