जावेद अख्तर के खिलाफ दाखिल की गई मुकदमे की अर्जी, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से करने के कथित बयान के मामले में बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमे की अर्जी दाखिल की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने जावेद अख्तर के खिलाफ दाखिल मुकदमे की उक्त अर्जी की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय …

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से करने के कथित बयान के मामले में बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमे की अर्जी दाखिल की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने जावेद अख्तर के खिलाफ दाखिल मुकदमे की उक्त अर्जी की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की है।

शुक्रवार को यह अर्जी स्थानीय अधिवक्ता प्रमोद पांडेय ने दाखिल की थी। प्रमोद पांडेय ने अपनी अर्जी में जावेद अख्तर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तुलना तालिबान से करने का कथित आरोप लगाया है। साथ ही जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है। वादी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक देश भक्त संगठन है, वादी स्वंय भी इसका सदस्य है। इस संगठन की तुलना तालिबान से करना अपराध की श्रेणी में आता है। क्योंकि तालिबान आतंकवाद का पर्याय है। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विपक्षी जावेद अख्तर के इस कथन से उसकी आस्था आहत हुई है।

संबंधित समाचार