भवाली: नंदा-सुनंदा महोत्सव शुभारंभ, कदली वृक्ष लाने के लिए गंगनाथ मंदिर फरसोली हुए रवाना
भवाली, अमृत विचार। शनिवार को पौराणिक देवी मंदिर भवाली में पूजा अर्चना के साथ सात दिवसीय नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। रोहित रशिशंकर जोशी,मोहन चंद्र कपिल, इंद्र कपिल, दिपेश कपिल की अगुवानी में लोग गंगनाथ मंदिर फरसोली से कदली वृक्ष लाने के लिए रवाना हुए। श्रीनंदा देवी महोत्सव कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष कंचन बेलवाल और महासचिव …
भवाली, अमृत विचार। शनिवार को पौराणिक देवी मंदिर भवाली में पूजा अर्चना के साथ सात दिवसीय नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। रोहित रशिशंकर जोशी,मोहन चंद्र कपिल, इंद्र कपिल, दिपेश कपिल की अगुवानी में लोग गंगनाथ मंदिर फरसोली से कदली वृक्ष लाने के लिए रवाना हुए।
श्रीनंदा देवी महोत्सव कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष कंचन बेलवाल और महासचिव मनीष साह की अगुवायी में पूजा-अर्चना के पश्चात दोपहर 2 बजे भक्तों का दल ढोल नगाड़ों के साथ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए गंगनाथ मंदिर फरसोली को रवाना हुआ। गंगनाथ मंदिर में पुरोहित गोकुल तिवाडी यजमान गिरीश लोशाली,गीता दोनाली,भैरव दत्त दोनाली,संजय भगत, मोहन चंद्र जोशी, पंकज जोशी, राजू सनवाल, हरीश जोशी, शिव दत्त भट्ट, दिनेश जोशी, राजू सनवाल आदि ने भक्तों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
गंगनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के उपरान्त केले के वृक्ष का पूजन कर भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दल कदली वृक्ष लेकर पौराणिक देवी मंदिर भवाली पहुंचा। व्यवस्था में सूरज मेहरा,पवन भाकुनी, प्रशांत जोशी, कुमुद पांडे,जगदीश भट्ट,सोनू सिजवाली, तन्नू जोशी,हिमांशु अधिकारी ,मन्नू भट्ट,ललीत खत्री,भैरव पांडे आदि लगे रहे।
