बरेली: 13 से भरे जाएंगे एमएससी नर्सिंग के परीक्षा फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग व बॉयोटेक्नोलॉजी के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं। छात्र 13 सितंबर से परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक एमएससी नर्सिंग सत्र 2019-20 प्रथम वर्ष, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी सत्र 2019-21 की तृतीय सेमेस्टर एवं सत्र 2020-22 के द्वितीय सेमेस्टर …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग व बॉयोटेक्नोलॉजी के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं। छात्र 13 सितंबर से परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक एमएससी नर्सिंग सत्र 2019-20 प्रथम वर्ष, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी सत्र 2019-21 की तृतीय सेमेस्टर एवं सत्र 2020-22 के द्वितीय सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक परीक्षा और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षा फार्म 13 से 17 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। महाविद्यालयों को 18 सितंबर तक भरे हुए परीक्षा फार्म ऑनलाइन स्वीकृत करने होंगे।

संबंधित समाचार