बरेली: पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान को गोली मारकर किया घायल, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भांजे के साथ मौसी के घर जा रहे ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक के विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उन लोगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।  पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। भांजे के साथ मौसी के घर जा रहे ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक के विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उन लोगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है वहीं घायल का जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

आंवला थाना क्षेत्र के तिगरा रामपुर के ग्राम प्रधान राजेश शनिवार की रात अपने भांजे के साथ आंवला कस्बा स्थित मौसी के घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के बाहर उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू कर दिया। राजेश के विरोध करने पर आरोपी होरीलाल व भूरे ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया और जिंदा बचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आंवला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है वहीं घायल राजेश का जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े-

Gujarat New CM: नरेंद्र सिंह तोमर के साथ गुजरात भाजपा अध्यक्ष के घर मंथन शुरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज