बाराबंकी: जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 सितंबर को सीएम योगी करेंगे दौरा, तैयारी में जुटे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर (बाराबंकी)। जिले में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख ब्लाक स्थित जनपद इंटर कालेज में आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में तेजी से जुट गया है। कोई कसर कार्यक्रम में बाकी न रहे इसके लिए रविवार को अवकाश होने के बाद भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण …

जैदपुर (बाराबंकी)। जिले में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख ब्लाक स्थित जनपद इंटर कालेज में आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में तेजी से जुट गया है। कोई कसर कार्यक्रम में बाकी न रहे इसके लिए रविवार को अवकाश होने के बाद भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने अधिकारी व बीडीओ के साथ जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए भारी संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

बता दें कि विधानसभा जैदपुर के क्षेत्र जैदर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरख में स्थित जनपद इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हेलीकॉप्टर से साढ़े ग्यारह बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन के साथ ब्लाक स्तर के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को बीडीओ हरख हेमंत कुमार यादव ने ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्लाक परिसर में बैठक की है। जिसमें सभी तरह की जिम्मेदारी के लिए अवगत कराया गया।

उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इसके अलावा हेलीपैड बनने का कार्य शुरू हो गया है। कार्यक्रम से 2 किलोमीटर के आसपास सफाई कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंसी, एडीओ पंचायत राजेन्द्र यादव, सचिव ब्रजेश कुमार,जैसराम, आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार