यहां कांग्रेस छोड़ सैकड़ो लोगों ने थामा भाजपा का दामन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत पिपलिया न. 1 में विधायक राजकुमार ठुकराल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज के समक्ष पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित सौ से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की जनहित की नीतियों को सराहते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत पिपलिया न. 1 में विधायक राजकुमार ठुकराल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज के समक्ष पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित सौ से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की जनहित की नीतियों को सराहते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी ग्रामीणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण इच्छाशक्ति से विकास कार्यों को धरातल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की संगठनात्मक रणनीति के बल पर भाजपा कार्यकर्ता जनहित की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं।

इस दौरान कुशल विश्वास, चंद्रालय बाला, मिंटू साहू, विश्वास कुमार, सुदेश दास, सुनील, निखिल विश्वास, रमेश मंडल, विश्वनाथ विश्वास, निखिल, ज्योति नाथ बाला, राकेश बाला, महेश नाथ, कार्तिक, गौरव मंडल, भोपाल मंडल, प्रभात चक्रवर्ती, दिवाकर मंडल, हरिदास मंडल, कमलेश मंडल, शंकर मंडल, जगदीश वैद्य, तारक मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार