मुरादाबाद: वायरल का कहर जारी, डेंगू के छह और बुखार के नए 430 मरीजों से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू का डंका और बढ़ गया है। सोमवार को डेंगू के छह नये मरीज मिले, जिसमें से चार मुरादाबाद और एक-एक रामपुर व अमरोहा के हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई। सर्वे के सातवें दिन डेंगू के छह नए मरीज मिले। इसमें मुरादाबाद के मिलन विहार, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू का डंका और बढ़ गया है। सोमवार को डेंगू के छह नये मरीज मिले, जिसमें से चार मुरादाबाद और एक-एक रामपुर व अमरोहा के हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई। सर्वे के सातवें दिन डेंगू के छह नए मरीज मिले। इसमें मुरादाबाद के मिलन विहार, मैनाठेर, चक्कर की मिलक व राज आश्रम काँलोनी लोकोशेड हैं।

जबकि एक रामपुर और एक अमरोहा के मरीज में डेंगू की पुष्टि जांच में हुई। इसे मिलाकर डेंगू रोगियों की संख्या 21 हो गई। वहीं सोमवार को 1277 टीमों ने 65495 घरों का भ्रमण किया। इसमें 77 बुखार के मरीज मिले, जबकि अस्पतालों में 353 बुखार रोगियों का इलाज किया गया। इसे मिलाकर अब तक सात दिन के सर्वे में 2440 बुखार के मरीज चिह्नित हो चुके हैं। इससे चिकित्साधिकारियों की टेंशन बढ़़ गई है।

सर्वे में 2 क्षय रोगी और 8 जुकाम से पीड़ित मरीज चिह्नित किए गए। रूटीन टीकाकरण से 1259 गर्भवती महिला और 4334 पांच वर्ष तक के बच्चे भी विभिन्न बीमारियों के बचाव के लिए लगने वाले टीके से वंचित चिह्नित किए गए। सातवें दिन भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के 13178 लोग सामने आए जिन्हें कोविडरोधी टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू के छह और बुखार के 430 नए मरीज मिले हैं। इनका बेहतर और प्रभावी इलाज कराने का निर्देश सरकारी और निजी अस्पताल के चिकित्सकों को दिया है। लापरवाही होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाई करेंगे।

संबंधित समाचार