हल्द्वानी: आठ लाख की स्मैक समेत बरेली का तस्कर गिरफ़्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने डीके पार्क के पास मंगल पड़ाव से मंगलवार को बरेली निवासी नशे के सौदागर को 73.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कोरोना काल में बेरोजगार हो गया था और अच्छी कमाई के लालच में आकर युवाओं को धीमा जहर बांटकर उनकी जिंदगी बर्बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने डीके पार्क के पास मंगल पड़ाव से मंगलवार को बरेली निवासी नशे के सौदागर को 73.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कोरोना काल में बेरोजगार हो गया था और अच्छी कमाई के लालच में आकर युवाओं को धीमा जहर बांटकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा था।

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सूचना मिली थी कि हल्द्वानी में एक व्यक्ति दूसरे राज्य से स्मैक लाकर उसे फुटकर में बेच रहा है। सूचना पर सीओ हल्द्वानी शान्तनु पाराशर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरुण सैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव देवेंद्र सिंह बिष्ट और चौकी प्रभारी मंडी दिनेश चन्द्र जोशी ने एसओजी की मदद से डीके पार्क के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम नरेश कुमार (31) झम्मल लाल निवासी रामलीला मैदान, पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा, बरेली बताया। उसके कब्जे से 73.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

बस अड्डे से लाकर पार्क में फुटकर में बेचता था
एसपी सिटी के अनुसार आरोपी नरेश इंटर पास है। उसने मेडिकल स्टोर में नौकरी के अलावा कंस्ट्रक्शन का काम भी किया था।
दो माह पूर्व लॉकडाउन होने के कारण कंस्ट्रक्शन का काम ठप होने से खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए नरेश ने स्मैक का काम करके अच्छे पैसे कमाने की योजना बनाई थी। उसे बरेली के फतेहगंज बस अड्डे से एक व्यक्ति स्मैक देता था, जिसे वह हल्द्वानी के डीके पार्क और अन्य स्थानों पर फुटकर में बेचता था। नरेश के अनुसार फतेहगंज बस अड्डे पर काफी जगह स्मैक मिलती है और वो किसी को भी स्मैक दे देते हैं।

संबंधित समाचार