नैनीताल: भक्तों ने किए मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में नंदादेवी महोत्सव की धूम मची है। भक्तों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार की सुबह से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। केले के तने से तैयार मूर्ति को मंगलवार ब्रह्ममूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कर पुन्यवाचन, कलश स्थापना, …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में नंदादेवी महोत्सव की धूम मची है। भक्तों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार की सुबह से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है।

केले के तने से तैयार मूर्ति को मंगलवार ब्रह्ममूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कर पुन्यवाचन, कलश स्थापना, माता का श्रंगार समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही शांति और कल्याण की कामना कर मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति को भक्तों के दर्शन के लिए नयना देवी दरबार को खोला गया।

सुबह तीन बजे से पांच तक भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में विमल साह ने सपरिवार पूजा अर्चना की, जिसके बाद महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किए गए। मंगलवार को नंदाष्टमी पर भक्तों का सुबह 6 बजे से ही मंदिर परिसर पर आना शुरू हो गया था जो कि देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्रों और अन्य शहरों से भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचें।

भक्तों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में प्रवेश देकर माता के दर्शन कराए गए, जिसमें भक्तों को एक समय में 20 की संख्या में भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया, जिसके चलते नयना देवी मंदिर से पंत पार्क तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर और बाहर पुलिस प्रशासन भी भक्तों को कोविड के नियमों का पालन कराती नजर आई।
वहीं नगरवासियों को माता के दर्शन करवाने के लिए नगर के चार स्थानों तल्लीताल गांधी चौक, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, रामसेवक सभा और गुरुद्वारे पर लाइव प्रसारण के लिए बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है।

संबंधित समाचार