अमेठी: शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, जानें वजह…
अमेठी। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीआरसी केंद्र शुकुल बाजार के मीटिंग हॉल में शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विसंगतियों को दूर करने और विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, एसीसी उपार्जित अवकाश एवं द्वितीय शनिवार अवकाश छात्रों को बैठने …
अमेठी। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीआरसी केंद्र शुकुल बाजार के मीटिंग हॉल में शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विसंगतियों को दूर करने और विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, एसीसी उपार्जित अवकाश एवं द्वितीय शनिवार अवकाश छात्रों को बैठने हेतु फर्नीचर, बिजली, पंखे, पीने का शुद्ध पानी, विद्यालय की चार दीवारी, प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं चौकीदार सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला, मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष अजय यादव, संयुक्त मंत्री मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, सहित शिक्षक,शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उपरोक्त मांगों को पूरा कराने हेतु धरने का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें ए. आर.पी के साथ-साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
