खटीमाः खेत घूमने गया युवक बना मगरमच्छ का शिकार…
खटीमा, अमृत विचार। खेत में घूमने निकले युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना डाला। खकरा किनारे शव की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह देबू पुत्र बचन सिंह तीन …
खटीमा, अमृत विचार। खेत में घूमने निकले युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना डाला। खकरा किनारे शव की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह देबू पुत्र बचन सिंह तीन दिन पहले सुरई रेंज के खकरा कंपार्टमेंट 10 से लगे खेतों में घूमने गया हुआ था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज सुबह गांव का ही एक व्यक्ति अपने खेतों में बंदर भगाने गया तो उसने देखा कि एक व्यक्ति को मगरमच्छ खा रहा है। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल यह जानकारी ग्रामीणों को दी।
इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह ने घटना की जानकारी सत्रह मील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही और सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मगरमच्छ भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसकी शिनाख्त रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही मृतक की बूढ़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। शव को मगरमच्छ द्वारा खाते हुए देखे जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक मगरमच्छ का शिकार हुआ है। पुलिस व वन विभाग ने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सुखदेव सिंह मुनि, बाबूराम यादव, त्रिलोक राम, राजू दास, मोहन सामंत, हरेंद्र थापा, चरण सिंह आदि थे।
