केजरीवाल इस दिन आएंगे हल्द्वानी, उत्तराखंड में क्या आ पाएगी आप की सरकार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। 19 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हल्द्वानी पहुंच रहे है। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। अपनी सेना के साथ देने के लिए अब मुख्यमंत्री केजरीवाल उत्तराखंड में तमाम दौरे करेगें और अपनी सेना में जोश भरेंगे। केजरीवाल 19 सितंबर को अपने …

अमृत विचार, हल्द्वानी। 19 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हल्द्वानी पहुंच रहे है। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। अपनी सेना के साथ देने के लिए अब मुख्यमंत्री केजरीवाल उत्तराखंड में तमाम दौरे करेगें और अपनी सेना में जोश भरेंगे।

केजरीवाल 19 सितंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में जनता से संवाद करेंगे। साल 2022 में होने वाले चुनाव के लिए आप ने कर्नल अजय कोठ‍ियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान जनता से संवाद किया था और भाजपा पर छल करने का आरोप लगाया था। आप आदमी पार्टी बड़े मंचों से राज्य सरकार पर बार-बार सीएम बदलने को लेकर निशाना साध रही है।

संबंधित समाचार