हल्द्वानी: यूओयू में भर्तियों पर एनएसयूआई का फूटा गुस्सा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों पर बवाल जारी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तीनपानी स्थित यूओयू के मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भर्तियों की जांच और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग उठाई गई। धरने पर बैठे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों पर बवाल जारी है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तीनपानी स्थित यूओयू के मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भर्तियों की जांच और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग उठाई गई।
धरने पर बैठे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि भाजपा की सरकार गुपचुप तरीके से भर्तियां कर रही है, जिनमें अपने चहेतों को लगाकर योग्य युवाओं का हक मारने का काम किया जा रहा है। कहा कि यूओयू में बीते दिनों प्राध्यापकों के 56 पदों पर गुपचुप तरीके से भर्तियां बिना शासनादेश के ही कर दी गईं।
प्रदर्शन करने वालों में निशांत जोशी, गौरव बिष्ट, विशाल कुमार, पंकज तिवारी, रजत भट्ट, अजय प्रसाद, पंकज खत्री, पंकज सनवाल, अंकित जोशी, गोविंद सिंह दानू, भुवन पांडेय, रक्षित बिष्ट, नाजिम अंसारी, अक्षत पाठक, पार्थ जोशी,अशोक विश्वास, राजा धामी, गोविंद मेहरा, विजय सम्मल, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
