एसआई पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नानकमत्ता, अमृत विचार। डायल 112 पर सूचना पाकर पहुंचे एसआई जगत सिंह भंडारी पर लाठी डंडों से हमला करने वाला मुख्य आरोपित जसपाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह को भी गुरुवार की सुबह पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि बुधवार को दो अन्य हमलावर चिम्मन सिंह …
नानकमत्ता, अमृत विचार। डायल 112 पर सूचना पाकर पहुंचे एसआई जगत सिंह भंडारी पर लाठी डंडों से हमला करने वाला मुख्य आरोपित जसपाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह को भी गुरुवार की सुबह पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि बुधवार को दो अन्य हमलावर चिम्मन सिंह वा कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
जानकारी अनुसार पुलिस को 13 सितंबर को डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानकारी देकर बताया था की पीपलपानी ग्राम बरकीडंडी में आरोपित जसपाल सिंह अपने घर में तोड़ फोड़ कर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है इसी मामले में थाने से एसआई जगत सिंह भंडारी और कॉन्स्टेबल दिनेश चंद्र के साथ निजी कार से मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद जसपाल सिंह और उसके चचेरे भाइयों ने पुलिस के साथ मारपीट वा कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद एसआई की तहरीर पर तीनो आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 332/353/504/506/427/504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
