फतेहपुर: दीवार गिरने से किशोर की मौत, राज्यमंत्री ने पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने से किशोर की हुई मौत की सूचना पर कारागार राज्य मंत्री ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से भेटकर हर सभंव मदद का भरोसा दिया। आपको बता दे कि बीते दिवस मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि हुई बरसात के चलते थाना चाँदपुर क्षेत्र …

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने से किशोर की हुई मौत की सूचना पर कारागार राज्य मंत्री ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से भेटकर हर सभंव मदद का भरोसा दिया। आपको बता दे कि बीते दिवस मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि हुई बरसात के चलते थाना चाँदपुर क्षेत्र के ग्राम गोहरारी निवासी संवेन्द्र तिवारी का 13 वर्षीय पुत्र रौनक तिवारी अपनी माँ अमिता तिवारी के साथ सोया हुआ था।

तभी अचानक बारिश के चलते भोर पहर में कोठरी की दीवार भर-भराकर गिर गई। मलबे में सो रहे मां और पुत्र दब गये। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत्यु घोषित किया था। वहीं अमिता का उपचार जारी हैं। दुखद घटना की जानकारी पाकर कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा देकर परिजनों को ढाढस बंधाई।

गलाथा गांव में दीवार गिरने से महिला हुई घायल

औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गाँव मे लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की देर रात छप्पर के नीचे सो रही महिला सुबह भोर पहर पर अचानक कच्ची दीवाल ढह जाने से महिला माया देवी पत्नी कल्लू रैदास उम्र लगभग 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई । यह जानकारी जब परिजनों व पड़ोसियों को हुई तो आनन-फानन मलबे से निकालते हुए उसे निजी वाहन से उपचार हेतु अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल अभिमन्यु ने मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट बनाई।

संबंधित समाचार