6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर दबोचा
नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता पुलिस ने 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की बीते बुधवार को करीब रात 8 बजे के आसपास पुलिस को गस्त के दौरान बस अड्डे के पास बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध युवक बैठा मिला। पुलिस के युवक के …
नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता पुलिस ने 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की बीते बुधवार को करीब रात 8 बजे के आसपास पुलिस को गस्त के दौरान बस अड्डे के पास बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध युवक बैठा मिला। पुलिस के युवक के पास जाने पर वह भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसी बीच एसआई नवीन बुधानी की नजर बाइक के हैंडल पर बंधे सफेद कपड़े पर पड़ी। कपड़ा खोलकर देखने पर उसके अंदर से स्मैक बरामद हुई । पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान सिसाईखेड़ा निवासी 21 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ काका पुत्र सुबेग सिंह बताई। पूछताछ में उसने बताया कि वह ग्राम सिसौना थाना सितारगंज निवासी छिंदर सिंह नाम के तस्कर से स्मैक खरीद कर नानकमत्ता क्षेत्र के नशेडियो को बेचने का काम करता है।
पुलिस ने तस्कर के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, एसआई जावेद मालिक, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह,कांस्टेबल बोबिंदर कुमार आदि शामिल थे।
