रुद्रपुर: 288 लापता लोगों की तलाश में शुरू हुआ ऑपरेशन स्माइल
रुद्रपुर, अमृत विचार। 288 महिला, पुरुष, बालक और बालिकाओं की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने डेटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। इसके लिए टीमें लापता लोगों के परिजनो से भी संपर्क कर रही हैं। जिले में लापता 288 लोग लापता है। इनकी बरामदगी के लिए पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल शुरू किया था। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। 288 महिला, पुरुष, बालक और बालिकाओं की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने डेटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। इसके लिए टीमें लापता लोगों के परिजनो से भी संपर्क कर रही हैं।
जिले में लापता 288 लोग लापता है। इनकी बरामदगी के लिए पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल शुरू किया था। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि ऑपरेशन शुरू करने से पहले गुरुवार को पुलिस की गठित पांच टीमों ने लापता लोगों के परिजनों से संपर्क किया। साथ ही उनके फोटो के साथ ही आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
डेटा कलेक्ट करने के बाद रविवार से पुलिस टीम बाहरी राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में लापता लोगों की तलाश में निकलेगी।
