बरेली: 1000 रुपये विलंब से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, एमएलएड, बीपीएड व अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 16 सितंबर से 19 सितंबर तक फार्म भर सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें एक हजार रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने सूचना दी कि …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, एमएलएड, बीपीएड व अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 16 सितंबर से 19 सितंबर तक फार्म भर सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें एक हजार रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने सूचना दी कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड एवं बीएलएड परीक्षा वर्ष 2021 एवं वार्षिकी व्यावसायिक परीक्षा 2021 के स्नातक स्तर पर बीएससी गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, ऑनर्स, बीकॉम आनर्स व कम्प्यूटर, एमएससी गृह विज्ञान, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक स्तर के डिप्लोमा पाठ्यक्रम, एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, बीकाम वित्त एवं वित्तीय सेवा, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के सम सेमेस्टर 2021 के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, परीक्षा सुधार एवं छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षाफार्म कई छात्रों के अभी तक नहीं भरे गए हैं।
ऐसे छात्र एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। महाविद्यालयों को 20 सितंबर रात 10 बजे तक भरे हुए परीक्षा फार्म ऑनलाइन स्वीकृत करने होंगे।
