बरेली: स्नातक में प्रवेश का महाविद्यालयों से मांगा डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्रों का डाटा मांगा है। महाविद्यालयों से अपडेट डाटा न आने से वेबसाइट पर डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से कई महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में खाली सीटें दिखा रही हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में 20 सितंबर …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्रों का डाटा मांगा है। महाविद्यालयों से अपडेट डाटा न आने से वेबसाइट पर डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से कई महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में खाली सीटें दिखा रही हैं।

स्नातक प्रथम वर्ष में 20 सितंबर तक प्रवेश होने हैं। महाविद्यालयों में प्रवेशित छात्रों का डाटा वेबसाइट पर पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद ही अपडेट किया जा रहा है। अब तक महाविद्यालयों में 1 लाख 48 हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं लेकिन पंजीकरण शुल्क सिर्फ एक लाख 12 हजार छात्रों का ही जमा किया गया है। इसकी वजह से 36 हजार छात्रों का डाटा वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संबद्ध सभी महाविद्यालयों को सूचित किया है कि उनके द्वारा सत्र 2021-22 के स्नातक स्तर में प्रवेशित छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुल्क से संबंधित विवरण मेल पर उपलब्ध करा दें। जिससे कि जिन रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष धनराशि जमा की गयी है उनका शुल्क भुगतान प्राप्ति छात्र छात्राओं के विवरण में अंकित किया जा सके।

इस शुल्क के साथ प्रवेशित छात्रों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जाए ताकि वेबसाइट पर प्रवेशित छात्रों का डाटा अपडेट किया जा सके। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा 91 हजार से अधिक प्रवेश बीए में हुए हैं। उसके बाद करीब 34 हजार प्रवेश बीएससी पाठ्यक्रमों में हुए हैं।

संबंधित समाचार