हमीरपुर: राकेश टिकैत के बयान पर मचा संग्राम, जानें किसने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। जिले के मौदहा नगर में अभी हाल ही में बागपत में पंचायत को संबोधित करते वक्त राकेश टिकैत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चाचा जान आ चुके हैं। जो बीजेपी को फायदा पहुंचाने का काम करेंगे बीजेपी और एआईएमआईएमए प्लस बी टीम है। ओवैसी बुरा भला भी कहते हैं तो …

हमीरपुर। जिले के मौदहा नगर में अभी हाल ही में बागपत में पंचायत को संबोधित करते वक्त राकेश टिकैत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चाचा जान आ चुके हैं। जो बीजेपी को फायदा पहुंचाने का काम करेंगे बीजेपी और एआईएमआईएमए प्लस बी टीम है। ओवैसी बुरा भला भी कहते हैं तो मुकदमे नहीं लिखे जाते हैं जबकि कोई भी नेता प्रदर्शन करता है तो मुकदमा लिख दिया जाता है। बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने टिकैत के लगाए हुए आरोपों को निराधार बताया सपा के जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल ने कहा ने कहा कि हम टिकैत के कही हुए बातों का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा साबरी ने भी राकेश टिकैत का समर्थन किया किसान संगठन के जिला अध्यक्ष निरंजन राजपूत ने पूरी तरह से टिकट के दिए गए बयान का समर्थन किया जबकि किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजा मोहम्मद श्रीनाथ ने कहा कि यह टिकैत विचार है मुझे लगता है कि अब ओवेसी बीजेपी के बी टीम नहीं है एआईएमआईएम के बुंदेलखंड प्रभारी आतिफ मुबीन उर्फ राका ने बताया कि हम किसानों का समर्थन करते हैं करते थे और करते रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, हम राकेश टिकैत का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि उन्होंने यह बयान किसी न किसी पार्टी के सह पर दिया है यह खुद पहले बीजेपी का समर्थन करते रहे हैं सीपीआई के पूर्व विधानसभा हमीरपुर प्रत्याशी जमाल आलम मंसूरी ने कहा कि जो पार्टी सांप्रदायिकता फैलाती है हम उनके खिलाफ हैं और बीजेपी प्लस एआईएमआईएम दोनों ही सांप्रदायिकता फैलाते हैं इसी प्रकार जनता में भी राकेश टिकैत के भाषण का समर्थन करने वालों की संख्या अधिक रही।

संबंधित समाचार