देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा
देहरादून, अमृत विचार। आखिरकार भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। यह एलान शुक्रवार को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने अपनी प्रेस वार्ता के दौरान किया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि पार्टी युवा चेहरे को लेकर विधानसभा चुनाव …
देहरादून, अमृत विचार। आखिरकार भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। यह एलान शुक्रवार को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने अपनी प्रेस वार्ता के दौरान किया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि पार्टी युवा चेहरे को लेकर विधानसभा चुनाव में जा रही है और चुनाव जीतने के बाद पुष्कर सिंह धामी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।
प्रह्लाद जोशी ने साथ ही कहा कि इसमें कहीं भी शक की गुंजाइश नहीं है । गौरतलब है कि काफी दिनों से भाजपा के अंदर भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जिसे आज प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट कर दिया।
