लखनऊ: PM मोदी के जन्मदिन पर नशा न करने के संकल्प के साथ आयोजित ‘रन इंडिया कार्यक्रम’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र बी.के.टी. में देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं ने नशा मुक्त समाज अभियान कौशल के तहत रन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कभी जीवन में नशा न करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही रन इंडिया …

लखनऊ। राजधानी के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र बी.के.टी. में देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं ने नशा मुक्त समाज अभियान कौशल के तहत रन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कभी जीवन में नशा न करने का संकल्प लिया गया।

इसके साथ ही रन इंडिया कार्यक्रम के तहत यूथ पावर का नारा लगाते हुए स्वास्थ्य को जीवन में विशेष महत्व देने का संदेश देते हुए पैदल यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव दर्शन यादव मौजूद रहें।

 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि यह कार्यक्रम हम देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नशा मुक्त समाज आंदोलन के तहत कर रहे हैं। ताकि आज के युवा नशे से खुद को व अपने परिवार को बचा सकें। और आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त बना सकें। जिसके उपलक्ष्य में आज के युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन फिट इंडिया फ्रीडम रन संस्था की ओर से किया गया है।

संबंधित समाचार