बरेली: मां-बाप की मौत के गम में 12 साल के लड़के ने छोड़ा घर, जंक्शन पर पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले 12 साल के लड़के ने अपने मां-बाप की मौत के बाद घर छोड़कर चला गया। बरेली जंक्शन जीआरपी को सूचना मिली तो लड़के को कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतारा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर चला आया है। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले 12 साल के लड़के ने अपने मां-बाप की मौत के बाद घर छोड़कर चला गया। बरेली जंक्शन जीआरपी को सूचना मिली तो लड़के को कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतारा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर चला आया है। फिलहाल जीआरपी ने उसे उसके मौसी-मौसा के हवाले कर दिया है।

मां-बाप की मौत के बाद मौसी के साथ ही रहता है
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि बीते दिनों मां-बाप की मौत के बाद वह कुशीनगर के देवरिया पांडे गांव में ही अपनी मौसी और मौसा के पास ही रहता है। उन्होंने उसे हरिद्वार की तरफ एक गुरुकुल में पढ़ने के लिए भेज दिया था। मगर उसका मन वहां भी नहीं लगा। इसके बाद वह दोबारा से कुशीनगर चला गया। मगर कुछ दिनों पहले वह अचानक घर से गायब हो गया। जिसे बरेली जंक्शन पर पकड़ा गया।

मौसी-मौसा भी ढूंढने में जुटे थे
जीआरपी ने जब बच्चे को ट्रेन से उतारा और पूछताछ के बाद जब उसकी मौसी और मौसा को फोन किया गया। तो पता चला कि वह भी उसे ढूंढने में जुटे हुए है। इसके बाद उन्हें तुरंत बरेली जंक्शन आने के लिए कहा गया। जीआरपी के मुताबिक लड़के का मौसेरा भाई अमन जंक्शन पहुंचा। इसके बाद जीआरपी ने उस लड़के को उनके हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: दो दिनों बाद मंडरा सकता है बाढ़ का खतरा, अभी अलर्ट प्वाइंट से 1.74 नीचे है रामगंगा का जलस्तर

संबंधित समाचार