बरेली: 11वीं के छात्र ने बनाई थी तमंचे के साथ वीडियो
बरेली, अमृत विचार। तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एक युवक की तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस उसकी तलाश में …
बरेली, अमृत विचार। तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एक युवक की तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।
पुलिस जांच में सामने सामने आया कि कैंट के चनहेटी का रहने वाला सुरेश कक्षा 11 का छात्र है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो बनाता है। उसने फिल्मी गाने पर तमंचे के साथ वीडियो बनाई थी। जिसके बाद किसी अन्य व्यक्ति ने तमंचे के साथ वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हुए फर्जी अधिकारी बनकर करीब 5 हजार की वसूली कर ली थी।
एक बार युवक द्वारा रुपये देने के बाद युवक ने दोबारा रुपयों की मांग करने पर विरोध किया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रुपयों की वसूली करने वाले युवक की तलाश में जुट गई है।
