बरेली: सटोरियों का आतंक, बहनों से छेड़खानी, भाई के दांत तोड़े
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सटोरियों के आतंक से परेशान एक महिला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ सटारिये हथियारों से लैस होकर उसके घर आ धमके। बेटियों के साथ छेड़खानी की। विरोध पर बेटे के दांत तोड़ दिए। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की लेकिन …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सटोरियों के आतंक से परेशान एक महिला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ सटारिये हथियारों से लैस होकर उसके घर आ धमके। बेटियों के साथ छेड़खानी की। विरोध पर बेटे के दांत तोड़ दिए। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की लेकिन उसे पुलिसकर्मियों ने भगा दिया।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उनके घर के सामने वाले घर में रोज सट्टा लगता है। इस कारण उसके घर के बाहर पूरे दिन शराबियों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना रहता है। आरोप है कि 7 सितंबर को उनके घर के बाहर कुछ लोग खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे।
महिला ने विरोध किया तो वे लोग चले गए। उसी रंजिश में कुछ दिन बाद आरोपी तमंचा व अन्य हथियार से लैस लेकर घर में घुस आए। उसकी बेटियों के साथ छेड़खानी की जब उसके बेटे ने विरोध किया तो तमंचे की बट मारकर आरोपियों ने उसके दांत तोड़ दिए। धारदार हथियार से उसका हाथ भी काट दिया। महिला ने जान-माल का खतरा जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
