बरेली: 48 घंटे जूझने के बाद मिला पेयजल
बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में झूलेलाल मार्ग पर एक बैंक्वेट हाल के पास पानी पाइप लाइन लीकेज को करीब 48 घंटे के बाद दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान राजेंद्रनगर, जनकपुरी और आवास विकास के तीन वार्डों के सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार देर शाम पाइप लाइन के दुरुस्त होने के बाद …
बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में झूलेलाल मार्ग पर एक बैंक्वेट हाल के पास पानी पाइप लाइन लीकेज को करीब 48 घंटे के बाद दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान राजेंद्रनगर, जनकपुरी और आवास विकास के तीन वार्डों के सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार देर शाम पाइप लाइन के दुरुस्त होने के बाद पानी की आपूर्ति बहाल होने के साथ जलकल विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
झूलेलाल द्वार मार्ग पर बुधवार की शाम मुख्य पेयजल लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया था। राजेंद्रनगर के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा सहित अन्य लोगों की शिकायत के बाद जलकल विभाग के जेई अजीत कुमार सिंह बुधवार की रात में ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद टीम ने रातभर फाल्ट ठीक करने की कोशिश की। करीब 24 घंटे तक इसे दुरुस्त करने के लिए टीम जूझती रही। इस दौरान प्रभावित वार्डों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पानी की आपूर्ति करने की कोशिश की गई।
गुरुवार शाम जैसे ही फाल्ट ठीक कर दोबारा सप्लाई को बहाल किया वैसे ही कुछ ही देर में फिर से उसी जगह पर पानी लाइन में दोबारा लीकेज हो गई। उसके बाद जलकल विभाग की टीम फिर से फाल्ट ठीक करने में जुट गई। इस कारण प्रभावित तीनों ही वार्डों के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोग परेशान हो उठे।
हालांकि, शुकवार देर शाम तक जलकल विभाग की टीम की लगातार कोशिश के बाद पानी पाइप लाइन का फाल्ट ठीक किया जा सका। साथ ही पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना का कहना है कि शुक्रवार शाम को फाल्ट ठीक हो गया था। इसलिए उन्होंने स्थानीय लोगों को हुई सुविधा के लिए खेद जाहिर करते हुए जलकल विभाग की टीम को धन्यवाद दिया है।
