बाराबंकी: कच्ची दीवार गिरने से घर के मुखिया की मौत, परिजनों को मिली सहायता राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सांकेद प्रताप वर्मा और उप जिलाधिकारी तहसील फतेहपुर सुमित यादव ने झरसवां गांव पहुंचकर मृतक रामविलास यादव के परिजनों को राहत कोष से 4 लाख की सहायता राशि दी। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम शहरी मजरे झरसवां में गुरुवार को भारी बारिश के चलते कच्ची दीवार व छप्पर गिरने से …

बाराबंकी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सांकेद प्रताप वर्मा और उप जिलाधिकारी तहसील फतेहपुर सुमित यादव ने झरसवां गांव पहुंचकर मृतक रामविलास यादव के परिजनों को राहत कोष से 4 लाख की सहायता राशि दी।

कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम शहरी मजरे झरसवां में गुरुवार को भारी बारिश के चलते कच्ची दीवार व छप्पर गिरने से युवक उसके नीचे दब गया था, जिसको गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया था। इलाज के लिए ले जाते समय  रास्ते में  मौत हो गई थी। जहां पर क्षेत्रीय विधायक सांकेद प्रताप वर्मा व तहसील फतेहपुर उप जिलाधिकारी सुमित यादव ने मृतक रामविलास यादव के घर पहुंच कर उसकी पत्नी हरदेई को राहत कोष से दिया 4 लाख रुपया की सहायता राशि व परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में ढ़ाहास बंधाया।

संबंधित समाचार