संभल: मकान का ताला काट नगदी समेत लाखों रुपए का सामान उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। गांवों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने शुक्रवार की रात मनौटा-चौधर पुर मार्ग पर मनौटा में नाजिर ईंट उद्योग के पास में बंद मकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मंसूरपुर चौकी क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम …

संभल/ओबरी, अमृत विचार। गांवों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने शुक्रवार की रात मनौटा-चौधर पुर मार्ग पर मनौटा में नाजिर ईंट उद्योग के पास में बंद मकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मंसूरपुर चौकी क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम गोपाल का मनोटा-चोधरपुर मार्ग पर नाजिर ईंट उघोग के पास खेत पर मकान बना है।

उनका लड़का लवकुश शर्मा गजरौला में अपने मकान पर रहता है। परिजनों अनुसार बीमार पड़ने पर गुरुवार को इलाज के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनके घर मनोटा में कोई नहीं था। शनिवार सुबह उनके परिचित श्रीराम शर्मा निवासी चंदवार द्वारा सूचना मिलने पर उनके परिजन व रिश्तेदार वहां पहुंच गए।

परिवार के लोग अंदर घुसे तो घर में रखा 40 किलो मैंथा का तेल, एक बैटरा, गैस सिलेंडर, बर्तन व संदूक का कुंदा तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपए समेत करीब दो लाख रुपए का समान चोरी कर ले गए। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी जुटाई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

संबंधित समाचार