लखनऊ: लूट की मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आमजनों के साथ लूट करने वाले अभियुक्त को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ने बताया कि बीते दिनों खरगापुर सेक्टर 14 इंदिरानगर निवासी विजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था …

लखनऊ। आमजनों के साथ लूट करने वाले अभियुक्त को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ने बताया कि बीते दिनों खरगापुर सेक्टर 14 इंदिरानगर निवासी विजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह थानाक्षेत्र में पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया।

घटना के दौरान पीड़ित ने लुटेरे की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। जिसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के पास से लूट में प्रयोग की गई बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त मोहित निषाद मूलरूप से सीतापुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह महानगर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था। यहां रहकर वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार