बरेली: दो डेंगू और 23 मलेरिया के मरीज निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को 23 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1412 लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई जिनमें से 8 लोगों में फाल्सीपेरम व 15 लोगों में वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। एलाइजा रीडर जांच के लिए भेजे गए …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को 23 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1412 लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई जिनमें से 8 लोगों में फाल्सीपेरम व 15 लोगों में वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। एलाइजा रीडर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की जांच में 2 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिले में अब तक 1712 लोगों में मलेरिया व डेंगू के कुल 15 मामले हो गए हैं। बुखार का प्रकोप इस कदर हावी है कि शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं। फिजीशियन के पास करीब 230 मरीज पहुंचे जिसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार से ग्रसित थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 1050 से अधिक लोगों को ओपीडी में परामर्श दिया गया।

मलेरिया, डेंगू बचाव के लिए जिले भर में व्यापक रुप से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को 1412 लोगों की जांच की गई, जिनमें 23 मलेरिया से ग्रसित मरीज मिले हैं। वहीं, दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। -डा. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

संबंधित समाचार