मीरगंज: रेलवे क्रॉसिंग पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बरेली, मीरगंज, अमृत विचार। कई दिनों से जिस युवक की तालाश परिवारवाले कर रहे उसका शव रेलवे क्रॉसिंग पास पेड़ पर लटका मिला। पुलिसवालों की निगरानी में शव को नीचे उतार कर घरवालों को सौंप दिया गया। लियाकत हुसैन पुत्र सूरज निवासी मो.खानपुरा ट्रेक्टर चलाने का काम करते थे। गत शनिवार की सुबह से यह …
बरेली, मीरगंज, अमृत विचार। कई दिनों से जिस युवक की तालाश परिवारवाले कर रहे उसका शव रेलवे क्रॉसिंग पास पेड़ पर लटका मिला। पुलिसवालों की निगरानी में शव को नीचे उतार कर घरवालों को सौंप दिया गया।
लियाकत हुसैन पुत्र सूरज निवासी मो.खानपुरा ट्रेक्टर चलाने का काम करते थे। गत शनिवार की सुबह से यह लापता था। रविवार को रेलवे क्रॉसिंग के बराबर में इनका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार इनके गले मे प्लास्टिक की रस्सी पड़ी हुई थी। दिमागी हालात सही नही थी इसका इलाज चल रहा था।
पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया लेकिन परिवारवालों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। जिसके बाद युवक का शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवारजनों ने बताया कि मृतक तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। वह मिलनसार व्यक्ति था।
यह भी पढ़े-
देवरनियां: हरा चारा खाने से चार पशुओं की मौत, सांसद कार्यालय के फोन पर जागा पशुचिकित्सा विभाग
