हल्द्वानी: मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति ने महिला के जड़ा थप्पड़, बुजुर्ग पर बरसाईं ईंटें
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति की हरकत से राहगीरों में हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति ने एक महिला के थप्पड़ जड़ दिया,एक बुजुर्ग पर ईंटें बरसा दी। बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है। लोगों ने लहूलुहान बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की। पुलिस भी मानसिक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति की हरकत से राहगीरों में हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति ने एक महिला के थप्पड़ जड़ दिया,एक बुजुर्ग पर ईंटें बरसा दी। बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है। लोगों ने लहूलुहान बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की। पुलिस भी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति को रोकने के लिए आगे बढ़ी तब तक एक अन्य व्यक्ति भी ईंट लगने से चोटिल हो गया। बामुश्किल इस मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।
रविवार को बेस अस्पताल के सामने सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो महिलाएं पैदल जा रही थी। फुटपाथ पर खड़े इसलोगों ने एक महिला के अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती, उसने ईंट उठा ली। इस हरकत को देख दोनों महिलाएं बचने के लिए वहां से भागी। उसके बाद उस रोड पर जो भी गुजरा, उस पर ईंट फेंकना शुरू कर दी। कारखाना बाजार में सब्जी का फड़ लगाने वाले करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल दास भी रोडवेज से अपने घर रामपुर रोड गली नंबर पांच जा रहे थे।
अचानक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति ने उन पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। ईंट लगने से गोपालदास का हाथ जख्मी हो गया और खून बहने लगा। एक ईंट पास ही खड़े मोहम्मद आबिद के जा लगी। घटना से वहां भगदड़ मच गई। पुलिस भी इसकी हरकत को देख भागने लगी। किसी तरह लोग उस व्यक्ति को रोकने के लिए आगे बढ़े और फिर पुलिस कर्मी भी आ गए। बामुश्किल व्यक्ति की हरकत को रोका गया। जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। लोगों का कहना था कि अक्सर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति लोगों को परेशान करता है।
