अधिकारियों ने नहीं सुनी तो युवाओं ने खुद ही सड़क को किया ठीक
पवन सिंह कुंवर, अमृत विचार। विभाग और सरकार ने जब जनसमस्याओं को सुनना बंद कर दिया तो लोगों ने खुद ही विकास का बीड़ा उठा लिया। ऐसा ही भीमताल ब्लॉक के सूर्याजाला गांव के युवाओं ने किया है। गांव की सड़क की हालत काफी खराब थी। जब विभागीय अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बाद …
पवन सिंह कुंवर, अमृत विचार। विभाग और सरकार ने जब जनसमस्याओं को सुनना बंद कर दिया तो लोगों ने खुद ही विकास का बीड़ा उठा लिया। ऐसा ही भीमताल ब्लॉक के सूर्याजाला गांव के युवाओं ने किया है। गांव की सड़क की हालत काफी खराब थी। जब विभागीय अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी नहीं सुनी तो यहां के युवकों ने खुद ही सड़क के गड्ढे भर दिए।
सूर्याजाला गांव को जोड़ने वाला सीसी मार्ग कई सालों से क्षतिग्रस्त हालत में था। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की वजह से यहां आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें होतीं थीं। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिसकी वजह से लोग कई बार चोटिल भी हो गई। यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विभाग में कई बार चक्कर काटे और सड़क के मरम्मत करने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार अधिकारियों ने बजट होने की बात कहकर मामले को टाल दिया।
इसके बाद यहां के युवाओं ने इस सड़क की मरम्मत करने का जिम्मा खुद उठाया। सड़क को ठीक करने में श्रमदान तो किया ही साथ ही धन का संचय भी किया। इस काम में जुटे सुरेंद्र सूर्या ने बताया कि एक लाख से अधिक का खर्चा अभी तक हो गया है। इसके लिए लोगों से मदद ली गई। युवाओं का जोश देखकर लोगों ने भी मदद की और काम शुरू हो गया। बताया कि अभी और धन की आवश्यकता है जिसे इकट्ठा किया जाएगा। सड़क की मरम्म्त करने में प्रमुख तौर पर आनन्द सूर्या, नरेश सूर्या, यशपाल आर्य, दीपक सूर्या, भगवत सूर्या, राकेश सूर्या आदि युवा शामिल हरे।
छह साल में ही हो गई सड़क खराब
युवाओं का कहना है कि तीन साल से सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है। साल 2012 में पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित किया गया था। मुश्किल से छह साल बाद ही सड़क खराब हो गई। जिसके मरमत के लिए विभाग बार- बार धनराशि न होने की बात कहता रहा।
