चमोली के पंगती गांव में फटा बादल, देखें लाइव तस्वीरें
चमोली, अमृत विचार। चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पंगती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिस घटना के बाद जिला प्रशासन की टीमें और एसडीआरएफ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर अतिवृष्टि के बाद पहाड़ी से आया मलवा व बारिश के पानी ने …
चमोली, अमृत विचार। चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पंगती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिस घटना के बाद जिला प्रशासन की टीमें और एसडीआरएफ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर अतिवृष्टि के बाद पहाड़ी से आया मलवा व बारिश के पानी ने नाले में बिकराल रूप रूप धारण कर बीआरओ मजदूरो झोपड़ियां की तरफ कहर बनकर टूटा जिससे बीआरओ में काम करने वाले मजदूरो की झोपड़ियों को नुकसान हुआ है ,साथ ही एक दर्जन से अधिक वाहन मलवे में दबे हैं सूचना की खबर मिलते ही स्थनीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है लेकिन जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया है।
