कानपुर: सीसीटीवी में कैद हुआ शराब की बोतलें चोरी करता पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी वर्दी में अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी दुकान के अंदर घुसता है, फिर शराब की चार छोटी बोतलें उठाकर जेब में …

कानपुर। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी वर्दी में अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी दुकान के अंदर घुसता है, फिर शराब की चार छोटी बोतलें उठाकर जेब में रखता है। बाद में चार बड़ी बोतलें लेकर निकल जाता है।

यह वीडियो 18 सितंबर की सुबह 8.34 मिनट का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ  दिख रहा है कि कर्मचारी चादर तान कर सो रहे हैं। तभी पुलिसकर्मी दुकान में घुसता है और शराब की बोतलों को उठाने लगता है।

बता दें, यह मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। पूरा खुलासा तब हुआ जब स्टॉक के मिलान के दौरान शराब की बोतलें कम मिली। इसके बाद जब मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पूरा मामला सामने आ गया।

उधर वीडियो वायरल होने के बाद कल्याणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार