रायबरेली: परीक्षा में कम अंक आने पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन, एक बेहोश
रायबरेली। कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में कम नंबर आने पर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्रों ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण एक छात्रा बेहोश हो गयी। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम को छात्र-छात्राओं ने अपनी …
रायबरेली। कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में कम नंबर आने पर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्रों ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण एक छात्रा बेहोश हो गयी। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम को छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या से रूबरू कराया।

कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में विज्ञान संकाय के स्नातक वर्ग के छात्र-छात्रों के कम नंबर आए हैं। इसे लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने डीएम कार्यालय के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया गया कि कापी सही से चेक नहीं की गई और औसत नंबर दे दिए गए जिससे छात्र के भविष्य पर संकट खड़ा है।
प्रतियोगी परीक्षा की मेरिट में उन्हें जगह नहीं मिल सकेगी। वहीं प्रेक्टिकल के अंक भी सही नहीं दिए गए। प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। उनके द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की गई। साथ ही कुलपति तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
