हल्द्वानी: लालटेन लेकर पहुंचे व्यापारी, नहीं मिला कोई ईमानदार अधिकारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए लालटेन जलाकर व्यापारी सरकारी दफ्तरों में पहुंचे। उन्होंने ईमानदार अधिकारियों को आंदोलन में साथ देने की अपील के साथ भ्रष्टाचार व बेईमान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। संगठन के पदाधिकारियों ने पहले लालटेन लेकर बुद्धपार्क में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए लालटेन जलाकर व्यापारी सरकारी दफ्तरों में पहुंचे। उन्होंने ईमानदार अधिकारियों को आंदोलन में साथ देने की अपील के साथ भ्रष्टाचार व बेईमान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
संगठन के पदाधिकारियों ने पहले लालटेन लेकर बुद्धपार्क में धरना दिया और फिर लालटेन यात्रा के साथ लोक निर्माण विभाग पहुंचे। इसके बाद जलसंस्थान, बिजली विभाग, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और नगर निगम पर भी व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि ईमानदार अधिकारियों के लिए माला लेकर विभागों में पहुंचे, लेकिन एक भी अधिकारी माला पहनने बाहर नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
