मोहन सिंह हत्याकांड मामला: पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार
पाली (हरदोई )। जिले में पचदेवरा पत्यौरा के मोहन सिंह हत्याकांड मामले में पचदेवरा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोहन सिंह की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने मैकपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की ओर से हथौडा व लाठी भी बरामद की …
पाली (हरदोई )। जिले में पचदेवरा पत्यौरा के मोहन सिंह हत्याकांड मामले में पचदेवरा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोहन सिंह की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने मैकपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की ओर से हथौडा व लाठी भी बरामद की गई है।
बता दें कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के पत्यौरा गांव निवासी मोहन सिंह 17 सितंबर को हरदोई कचहरी से घर लौट रहा था। शाम को मैकपुर-जलालाबाद मार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहनसिंह पर हमला बोल दिया था। इसपर हमलावरों ने हथौड़े की चोट से मोहन सिंह के पैरों व घुटनों को बुरी तरह कुचल दिया।
इसके बाद हमलावरों ने मृतक को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस को मोहन सिंह ने आरोपियों के नाम बताएं। जिसके बाद परिजन आनन-फानन उसे लेकर पाली पीएचसी गए। जहां से जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान मोहन सिंह की मौत हो गई थी।
मृतक मोहन सिंह की पुत्री इंदल ने पचदेवरा थाने पर तहरीर देकर अपने पिता की हत्या के लिए 9 लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष वर्मा रमेश सिंह ने बताया कि मोहन सिंह हत्याकांड में विकल, रामू और अशोक को मैकपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौडा व लाठी भी बरामद कर ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
