हरदोई: सीएम योगी ने जिला पंचायत परिवार को भेजा सम्मान पत्र
हरदोई। मुख्यमंत्री द्वारा जिला पंचायत सदस्यों व अध्यक्ष को सम्मान पत्र भेजा गया है। सम्मान पत्र अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष व सदस्यों को सौंपा गया। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनपद के सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों को योगी …
हरदोई। मुख्यमंत्री द्वारा जिला पंचायत सदस्यों व अध्यक्ष को सम्मान पत्र भेजा गया है। सम्मान पत्र अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष व सदस्यों को सौंपा गया। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनपद के सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों को योगी आदित्यनाथ द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यगण को शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष ने समस्त सदस्यों से मुख्यमंत्री की मंशानुसार जिला पंचायत, हरदोई की कार्यप्रणाली को सक्रिय सहभागिता से विकासोन्मुखी बनाने में सामूहिक रूप से सहयोग करने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पी.के. वर्मा जी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत स्वाति जैन सहित जनपद के जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।
