दो बाइकों की भिड़ंत, युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानक सागर डैम बैराज के नजदीक दो बाइकों की भिड़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। घायल युवक को 108 के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जानकारी अनुसार वार्ड …

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानक सागर डैम बैराज के नजदीक दो बाइकों की भिड़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। घायल युवक को 108 के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।

जानकारी अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी हर्ष रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी उर्फ गुड्डू अपनी बाइक से जा रहा था कि तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जबरदस्त भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हर्ष रस्तोगी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सितारगंज ले जाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया ।

संबंधित समाचार