जिले में 188 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रुद्रपुर, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद सत्र 2021-22 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान किसान संघ के पदाधिकारी, राईस मिलर्स के सदस्य मौजूद रहे। किसानों व राईस मिलर्स के मध्य विगत सत्र के मानकों के आधार पर ही सत्र-2021-22 में भी धान क्रय करने …
रुद्रपुर, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद सत्र 2021-22 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान किसान संघ के पदाधिकारी, राईस मिलर्स के सदस्य मौजूद रहे।

किसानों व राईस मिलर्स के मध्य विगत सत्र के मानकों के आधार पर ही सत्र-2021-22 में भी धान क्रय करने की सहमति बनी। डीएम ने आरएफसी, खाद्य विभाग व मंडी सचिव को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद से पूर्व सभी धान क्रय केन्द्रों सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि धान क्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बैठक में सभी किसानों व मिलर्स के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि जो भी समस्या समीक्षा के दौरान रखी गई है उनका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो समस्या शासन स्तर की है उससे शासन को अवगत कराया जाएगा व जो जनपद स्तर की होगी, उसे जनपद स्तर पर हल किया जायेगा ताकि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर बारदाना, नमी मापक यंत्र, कांटों आदि की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने धान क्रय से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान क्रय के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए यदि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान क्रय के कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो, इस प्रकार की योजना बनाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान आरएफसी हरवीर सिंह ने बताया कि जनपद में 188 धान क्रय केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा 130, खाद्य विभाग द्वारा 25, नेफेड द्वारा 27, एनसीसीएफ द्वारा 02 एवं पीसीयू द्वारा 04 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है व सभी धान क्रय केन्द्रों में स्टाफ की तैनाती की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खटीमा, बाजपुर, किच्छा एवं सितारगंज में कृषकों का पंजीकरण पोर्टल प्रारम्भ हो गया है व धान/कस्टम मिल्ड चावल के परिवहन हेतु ठेकेदारों की नियुक्ति कर दी गई है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, संयुक्त किसान मोर्चा से जगदीश सिंह, कर्म सिंह, बलजीत सिंह, प्रेम सिंह महतो, दर्शन सिंह, मनप्रीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलजिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह राईस मिलर्स से अध्यक्ष सचिन गोयल, डीके जुनेजा, राजू अग्रवाल, मन्दीप सिंह, अनिल नारंग, जसवन्त सिंह, आरएन सिंह अरूण शर्मा, मण्डी समिति के सचिव आदि रहे।
