हल्द्वानी: नगर आयुक्त का घटेगा बोझ, दो एसएनए को बटे विभाग
हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माण, पथ प्रकाश और सफाई सहित नगर निगम के विभागों की जिम्मेदारियां अब दो सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) में बांटी जा रही हैं। नगर आयुक्त (एमएनए) से बोझ को कम कर इस पर फैसला लि या जा रहा है। निगम का दावा है कि इससे कार्यों को जल्द शुरू करने में आसानी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माण, पथ प्रकाश और सफाई सहित नगर निगम के विभागों की जिम्मेदारियां अब दो सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) में बांटी जा रही हैं। नगर आयुक्त (एमएनए) से बोझ को कम कर इस पर फैसला लि या जा रहा है। निगम का दावा है कि इससे कार्यों को जल्द शुरू करने में आसानी होगी। सालों से यह व्यवस्था रुकी हुई थी।
नगर निगम में अभी तक हर विभाग के कार्यों का अंतिम फैसला नगर आयुक्त को लेना होता था। काम अधिक होने व उनके अनुपस्थिति के चलते कई कार्यों को समय पर शुरू नहीं किया जा पाता था। अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद दोनों सहायक नगर आयुक्तों की जिम्मेदारी में विभाग भी निश्चित कर दिए गए हैं।
इसमें एसएनए विजेंद्र सिंह चौहान को कर, मार्केटिंग, लेखा, अतिक्रमण संबंधि, पथ प्रकाश, रिकार्ड, एसबीएम योजना और अमृत योजना की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं एसएनए गौरव भसीन पर अधिष्ठान, नजूल, निर्माण, वाद, जनगणना, निर्वाचन, नगर निगम इंटर कालेज, स्वास्थ्य, एचएफए योजना, एनयूएलएम योजना की जिम्मेदारी दी जानी है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक होने के बाद इस पर मुहर लगा दी जाएगी। एमएनए उपाध्याय ने बताया कि अनुभाग वितरित होने के बाद कार्यों में तेजी आ सकेगी।
