नैनीताल: एसएसपी ने पांच उप निरीक्षकों का किया तबादला, देखें लिस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने पांच उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले दिनों डीआईजी आनंद नीलेश भरणे ने भी कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया था। उप निरीक्षक संजीत राठौर थाना हल्द्वानी से प्रभारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने पांच उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले दिनों डीआईजी आनंद नीलेश भरणे ने भी कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया था।
उप निरीक्षक संजीत राठौर थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी आरटीओ।
उप निरीक्षक निर्मल लटवाल प्रभारी चौकी आरटीओ से चौकी प्रभारी लामाचौड़।
उपनिरीक्षक महेश जोशी चौकी प्रभारी लामाचौड से चौकी प्रभारी बैलपड़ाव।
उप निरीक्षक गुलाब कंबोज थाना भवाली से चौकी प्रभारी खैरना।
उप निरीक्षक भोपाल रामपोरी चौकी प्रभारी बैलपड़ाव से बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी।
