अयोध्या: महंत नरेंद्र गिरि के निधन से साधु-संतों में आक्रोश, जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अयोध्या में भी साधु संतों ने आक्रोश व्यप्त हैं। इसके साथ ही संत समाज ने मामले की जांच की मांग की है। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि उनकी मौत बहुत ही दुखद है …

अयोध्या। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अयोध्या में भी साधु संतों ने आक्रोश व्यप्त हैं। इसके साथ ही संत समाज ने मामले की जांच की मांग की है। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि उनकी मौत बहुत ही दुखद है साथ ही सनातन धर्म संस्कृति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। साथ ही उनकी मौत साधु समाज के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है।

इस दौरान राजू दास ने कहा कि नरेंद्र गिरी जी हमेशा सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहते थे। उनकी इस तरह से मौत अत्यंत ही दुखद है। इस दौरान राजू दास ने महंत नरेंद्र गिरी की मौत को हत्या बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मौत नहीं हत्या है इसकी ऐसी जांच होती दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

संबंधित समाचार