हल्द्वानी: ड्यूटी में लापरवाही पर भीमताल और हल्द्वानी के सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौकरी में लापरवाही बरतने का खामियाजा एक दरोगा और चार सिपाहियों को भुगतना पड़ा। एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया,जबकि दो सिपाही को निलंबित कर दिया गया। बताया जाता है कि एसआई नरेंद्र कुमार मल्लीताल थाने की मंगोली चौकी में तैनात थे। उन्हें एक मामले की जांच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौकरी में लापरवाही बरतने का खामियाजा एक दरोगा और चार सिपाहियों को भुगतना पड़ा। एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया,जबकि दो सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

बताया जाता है कि एसआई नरेंद्र कुमार मल्लीताल थाने की मंगोली चौकी में तैनात थे। उन्हें एक मामले की जांच सौंपी गई थी, लेकिन जांच में उन्होंने घोर लापरवाही बरती। इसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। रामनगर में तैनात कांस्टेबल लखविंदर और परमजीत को भी लाइन हाजिर किया गया है। इन दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।

इसके अलावा हल्द्वानी कोतवाली में तैनात रहे कांस्टेबल रणजीत और भीमताल में तैनात कांस्टेबल सुंदर को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि उक्त दोनों ने अफसरों को गलत जानकारी दी और ड्यूटी में लापरवाही बरती।

संबंधित समाचार