हल्द्वानी: स्वच्छता में लापरवाही पर दो कर्मियों पर कार्रवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की सख्ती के बाद स्वच्छता को लेकर लापरवाही करने वाले दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड पर निरीक्षण के दौरान गेट पर काफी कचरा देखा गया था। कचरा इकट्ठा होने से कूड़ा वाहन ग्राउंड के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की सख्ती के बाद स्वच्छता को लेकर लापरवाही करने वाले दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड पर निरीक्षण के दौरान गेट पर काफी कचरा देखा गया था। कचरा इकट्ठा होने से कूड़ा वाहन ग्राउंड के अंदर नहीं जा पा रहे थे। इस वजह से काफी असुविधा होती पाई गई। इसी को ध्यान में रखते हुए कूड़ा वाहन के एक चालक और स्वच्छता में लापरवाही बरने वाले डोर टू डोर के एक कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना डाला गया है।
उन्होंने बताया कि सफाई की व्यवस्था को बेहतर रखने और वार्ड व मोहल्लों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के लिए बैठक भी बुलाई गई है। इसमें समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। शिकायत का निस्तारण जल्द न होने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारी पर कार्रवाई भी की जाएगी।
