हरदोई: मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में पदाधिकारियों को दिए गए मनोनयन पत्र
हरदोई। जिले में मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा की ओर से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मंगलवार को नगर के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए सभी महिलाओं को …
हरदोई। जिले में मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा की ओर से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मंगलवार को नगर के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए सभी महिलाओं को आगे आना होगा।
उन्हें समाज में उचित सम्मान दिलाने के लिए हम सभी को महिलाओं व बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला सुरक्षा व सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास कर रही है। लेकिन पूरी सफलता महिलाओं के सहयोग और जागरुकता से ही मिलगी।
मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। अध्यक्ष ने अनुरोध किया कि मिशन मोदी अगेन की सफलता के लिए हमें संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। आशा है कि राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य में हमारी सभी बहनें अपने कुशल व्यवहार व सात्विक आचरण से मिशन मोदी पीएम अगेन को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगी।
मिशन शक्ति जागरुकता अभियान में प्रमुख रूप से मिशन मोदी पीएम अगेन की प्रदेश अध्यक्ष रीता मित्तल, अवध प्रान्त महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक अविनाश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री स्वर्णिमा सिंह आदि सहित सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
