मुरादाबाद: सोशल मीडिया से युवती की फोटो चोरी कर लगाई डीपी, विरोध करने पर युवक ने धमकाया
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया से युवती के फोटो चोरी करके मनचले ने आडिट करके अपनी डीपी में लगा ली। जानकारी होने पर जब युवती ने विरोध किया तो मनचला धमकाने लगा। इतना ही नहीं मनचले ने फोटो अश्लील तरीके से आडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे दी। घबराई युवती ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया से युवती के फोटो चोरी करके मनचले ने आडिट करके अपनी डीपी में लगा ली। जानकारी होने पर जब युवती ने विरोध किया तो मनचला धमकाने लगा। इतना ही नहीं मनचले ने फोटो अश्लील तरीके से आडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे दी। घबराई युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मामू भांजे की ज्यारत निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि उसकी बेटी का इंस्टाग्राम में एकाउंट हैं। जिसमें उसकी बेटी की तमाम फोटो व वीडियो हैं। आरोप है कि किसी हैकर ने दूसरी युवती के नाम पर फेक आईडी बनाकर इंस्टाग्राम से उसकी बेटी की फोटो चोरी कर ली। इसके बाद हैकर ने उन फोटो को अपनी डीपी पर लगा लिया।
इसकी जानकारी होने पर बेटी ने संबंधित आईडी पर मैसेज भेजकर फोटो हटाने को कहा तो हैकर झगड़ा करने पर आमादा हो गया। आरोप है कि वह फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिस कारण काफी समय से बेटी मानसिक तनाव में चल रही है। जिस पर एसएसपी ने साइबर सेल को जांच करने के आदेश दिए हैं।
